{"_id":"5f06f8a78ebc3e6385173dc5","slug":"many-new-coronavirus-positive-found-in-deoria-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में नगर पालिका कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 301","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में नगर पालिका कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 301
Thu, 09 Jul 2020 10:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्वैब नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में नगर पालिका कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद चार दिन के लिए नगर पालिका कार्यालय को सील कर सैनिटाइज कराया गया। संक्रमित कर्मचारी की तबीयत खराब होने पर उसे परिवार के लोग गोरखपुर ले गए थे। जहां जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी के संपर्क में रहने वाले ईओ समेत 203 कर्मचारियो की कोरोना जांच कराई जाएगी। अध्यक्ष नगरपालिका अलका सिंह ने बताया कि चार दिन के लिए कार्यालय को सील किया गया है। एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि दो दिन के लिए कार्यालय सील किया गया है। दो दिन छुट्टी हैं। इस दौरान सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन किए गए हैं। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन