{"_id":"5f3285968ebc3e3d065c3e27","slug":"many-new-corona-positive-got-including-31-policemen-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में 31 पुलिसकर्मी समेत 92 मिले नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में 31 पुलिसकर्मी समेत 92 मिले नए कोरोना संक्रमित
Tue, 11 Aug 2020 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:18 PM IST
सार
- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
- मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर पुलिस लाइंस के 31 पुलिसकर्मियों समेत मंगलवार को 92 कोरोना संक्रमित पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 1301 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 803 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 484 का इलाज चल रहा है और अब तक जिले में संक्रमण से 14 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है। इसके शिकार अब स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी अधिक हो रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 31 मरीज नौगढ़ तहसील क्षेत्र में पाए गए। इनमें से 31 पुलिसकर्मी है, जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी और बीएसए कार्यालय के दो कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा इंदिरानगर, विद्युत खंड में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 28 केस पाए गए। डुमरियागंज कस्बे में पांच, रेठाना गांव में 16, बधिया बाजार में तीन केस मिले। बेवां, सेमरी, केके हॉस्पिटल और बजंरहवा में एक-एक मरीज मिला। इटवा तहसील कस्बे में दो जबकि तहसील क्षेत्र के खरिकवा में दो और राजपु, सादवा, वंगवा व दुपदिया में एक-एक मरीज मिले।
विज्ञापन
बांसी के गौतमबुद्ध नगर में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। बढ़नी बाजार, बर्डपुर में एक-एक मरीज मिला। खेसरहा ब्लॉक के चितौनी गांव में दो, खुनियांव ब्लॉक के मझुआ में दो, बरगदवा पश्चिम में एक, लोटन ब्लॉक के घनघारा में तीन, नटवर व नरकटा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया।
शोहरतगढ़ ब्लॉक के महादेवा माली, अशरफ मेमोरियल हॉस्पिटल और वगहवा में एक-एक केस पॉजिटिव पाया गया। उसका बाजार के विटपारा और कोवटलिया में एक-एक पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को 31 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 92 लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित मरीजों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।