{"_id":"5ed88b04e71a0f3d2f569b17","slug":"many-new-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में जीआरपी के सिपाही समेत 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में दो सगे भाई भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में जीआरपी के सिपाही समेत 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में दो सगे भाई भी शामिल
Thu, 04 Jun 2020 06:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में जीआरपी के सिपाही समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 130 लोग पॉजिटिव मिल चुुुके हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मिले लोगों में जीआरपी चौकी खलीलाबाद में तैनात एक सिपाही भी शामिल है। वह देवरिया जिले का निवासी है। उसे 31 मई को बुखार हुआ तो जिला अस्पताल पहुंच कर जांच कराया था। रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला। उसे सीएचसी खलीलाबाद के एल-वन हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। महुली क्षेत्र के मझगांवा गांव की 18 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली है। वह 13 मई को परिवार के साथ ट्रक से मुंबई से लौटी थी। वहीं कड़सरा गांव के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। दोनों 18 मई को मुंबई से ट्रेन से आए थे।
विज्ञापन
वहीं 30 वर्षीय युवक 29 मई को मुंबई से घर लौटा था। इसके अलावा 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय शख्स मुंबई से 20 मई को ट्रेन से लौटे थे। वहीं बेलहर कला क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव के टोला भरपुरवा की दो महिलाएं समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मुंबई से लौटे हैं। दुधारा क्षेत्र के छंगुरिया-बंगुरिया गांव की रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
महिला पति और परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। 18 मई को मुंबई से परिवार के साथ आई थी। धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव का एक 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। यह भी मुंबई से आया है। बखिरा क्षेत्र के तेनुआ गांव का एक 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि दस लोग स्वस्थ्य हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 130 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। संक्रमित लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एल- वन हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया गया है।