फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many new corona positive got in sant kabir nagar up

संतकबीरनगर में जीआरपी के सिपाही समेत 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में दो सगे भाई भी शामिल

Thu, 04 Jun 2020 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
many new corona positive got in sant kabir nagar up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में जीआरपी के सिपाही समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 130 लोग पॉजिटिव मिल चुुुके हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मिले लोगों में जीआरपी चौकी खलीलाबाद में तैनात एक सिपाही भी शामिल है। वह देवरिया जिले का निवासी है। उसे 31 मई को बुखार हुआ तो जिला अस्पताल पहुंच कर जांच कराया था। रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला। उसे सीएचसी खलीलाबाद के एल-वन हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। महुली क्षेत्र के मझगांवा गांव की 18 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली है। वह 13 मई को परिवार के साथ ट्रक से मुंबई से लौटी थी। वहीं कड़सरा गांव के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। दोनों 18 मई को मुंबई से ट्रेन से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 30 वर्षीय युवक 29 मई को मुंबई से घर लौटा था। इसके अलावा 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय शख्स मुंबई से 20 मई को ट्रेन से लौटे थे। वहीं बेलहर कला क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव के टोला भरपुरवा की दो महिलाएं समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मुंबई से लौटे हैं। दुधारा क्षेत्र के छंगुरिया-बंगुरिया गांव की रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।

महिला पति और परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। 18 मई को मुंबई से परिवार के साथ आई थी। धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव का एक 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। यह भी मुंबई से आया है। बखिरा क्षेत्र के तेनुआ गांव का एक 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है।


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि दस लोग स्वस्थ्य हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 130 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। संक्रमित लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एल- वन हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed