फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में रेलवे कर्मी और मां बेटी समेत 14 मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल मरीजों की संख्या पहुंची 196

Wed, 17 Jun 2020 10:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 10:04 PM IST
सार

  • शहर के बेतियाहाता का रहने वाला एक युवक भी मिला कोरोना पॉजिटिव
  • गोरखनाथ क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में महिला मिली संक्रमति

विज्ञापन
Many new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अब तक जहां डॉक्टर और नर्स पॉजिटिव पाए जा रहे थे। वहीं, बुधवार को पहला रेलवे कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा एक मां और दो बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं मंगलवार को कैंसर विभाग में तैनात डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले थे, अब उनकी पत्नी, सास और ससुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


इनमें शहर के बेतियाहाता, नायक इन्क्लेव, आदित्यनगर, बेलीपार, गोला, सरदार नगर के एक-एक, शाहपुर के दो, महावीर छपरा के तीन मरीज शामिल हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 196 हो गई है। इनमें 113 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 75 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाहपुर के धर्मपुर का रहने वाला 60 वर्षीय रेलवे कर्मी का नमूना दो दिन पहले लिया गया था। उसकी रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। शाहपुर के ही गीता वाटिका के रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग चार जून को दिल्ली से आए थे। इसके बाद से होम क्वारंटीन थे। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर विभाग ने नमूना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के नायक इन्क्लेव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक मूलत बलिया जिले के बौरिया का रहने वाला है। शहर में वह एम्स के इंजीनियर के साथ रहता था, जिसकी रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। शहर के ही बेतियाहाता में रहने वाला 22 वर्षीय युवक 15 जून को हरियाणा से आया था। 16 को जांच के लिए नमूना भेजा गया था।

बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल उर्फ मजगवां के रहने वाला 57 वर्षीय व्यक्ति 12 जून को दिल्ली से आया था। 15 को उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। सरदारनगर के डुमरी खुर्द की रहने वाला चार साल की मासूम अपने माता पिता के साथ छह जून को मुंबई से आई थी। माता और पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि मासूम संक्रमित मिली है।

गोला के रजहटा का रहने वाला 41 वर्षीय युवक नौ जून को दिल्ली से आया था। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है।
 

मां और दो बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। सभी को इलाज के लिए कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कस्बे और गांव में सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

महावीर छपरा के कालाबाग की रहने वाली 48 वर्षीय महिला अपनी 13 और 21 साल की बेटी सहित पूरे परिवार के साथ मुंबई से छह जून को आई थी। आने के करीब छह दिन बाद परिवार के सभी सदस्यों का नमूना लिया गया था। बुधवार को मां और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर पूरे परिवार को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

निजी अस्पताल में हुआ इलाज, जांच में कोरोना निकला
शहर के आदित्यनगर के नथमलपुर की रहने वाली 45 वर्षीय महिला का गोरखनाथ क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि वह काफी दिनों से बीमार थी। लेकिन उसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं थी। एहतियात के तौर पर नमूना लेकर निजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

बुधवार को रिपोर्ट आने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने 24 घंटे के लिए अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही दो बार पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराने की बात भी कही है। इसके अलावा इलाज में शामिल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए है। बताया जाता है कि एक से दो दिनों के अंदर सभी की जांच भी कराई जाएगी।

रेलवे कर्मी की बेटी बीआरडी में स्टाफ नर्स
शाहपुर के धर्मपुर के रहने वाले रेलवे कर्मी की बेटी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स है। रेलवे कर्मी की कोई भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में अब विभाग स्टाफ नर्स की जांच भी कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed