{"_id":"5ecc84238ebc3e90262702a5","slug":"many-more-covid-19-positive-got-in-gorakhpur-basti-mandal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 24 घंटे में मिले 33 नए कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 24 घंटे में मिले 33 नए कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत
Tue, 26 May 2020 08:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती मंडल।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती मंडल।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 08:46 AM IST
सार
- बस्ती में एक साथ 16 तो गोरखपुर में आठ, महराजगंज में छह, सिद्धार्थनगर में दो और कुशीनगर में एक केस मिले
- गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में एक-एक बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
COVID-19
- फोटो : ANI
विस्तार
बस्ती और गोरखपुर मंडल में सोमवार को 33 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन क्षेत्रों से संक्रमित थे, उन्हें सील कर दिया गया है। दूसरी तरफ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोरखपुर के कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
वहीं, सिद्धार्थनगर में भी मुंबई से लौटे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसकी पुष्टि सिद्धार्थनगर की सीएमओ ने की है।
विज्ञापन
वहीं, सिद्धार्थनगर में भी मुंबई से लौटे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसकी पुष्टि सिद्धार्थनगर की सीएमओ ने की है।
Trending Videos
बस्ती में सोमवार को विक्रमजोत के पचवख में क्वारंटीन 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ के मुताबिक कोरोना संक्रमित ट्रक या फिर बस के जरिए बस्ती लौटे थे।
इसी तरह गोरखपुर में आठ नए संक्रमित मिले हैं। इसमें खजनी, उनवल, नवापार, पिपराइच, पीपीगंज और जंगल कौड़िया के मरीज शामिल हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 53 हो गई।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों में एक हरियाणा व शेष सभी मुंबई से ट्रक, बसों के जरिए आए हैं। महराजगंज में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सब नई दिल्ली से लौटे हैं। वहीं, कुशीगनर में एक पॉजिटिव मिला है।