फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many doctors registered victory in assembly elections in Gorakhpur

UP Chunav 2022: राजनीतिक पिच पर भी चली डॉक्टरों की 'प्रैक्टिस', विधानसभा चुनाव में दर्ज की है जीत

Thu, 10 Feb 2022 11:19 AM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 11:19 AM IST
सार

गोरखपुर और बस्ती मंडल के तीन डॉक्टर चुनावी मैदान में हैं, जिन पर भाजपा, सपा और जन भागीदारी मोर्चा ने दांव लगाया है।

 

विज्ञापन
Many doctors registered victory in assembly elections in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजनीतिक पिच पर भी डॉक्टरों की प्रैक्टिस सफल रही है। गोरखपुर और बस्ती मंडल से कई डॉक्टर चुनावी समर में उतरे और जीत हासिल कर विधानसभा तक पहुंच गए। इस बार भी गोरखपुर और बस्ती मंडल के तीन डॉक्टर चुनावी मैदान में हैं, जिन पर भाजपा, सपा और जन भागीदारी मोर्चा ने दांव लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर शहर में नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इन प्रत्याशियों में भाजपा ने बांसगांव से वर्तमान विधायक डॉ. विमलेश पासवान को दूसरी बार मैदान में उतारा है। जबकि, सपा ने डॉ. संजय कुमार पर दांव लगाया है।
विज्ञापन


कुशीनगर की बात करें तो तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर डॉ. असीम कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वह भाजपा के चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव, जन भागीदारी मोर्चा से गंठबंधन प्रत्याशी के तौर पर संतकबीनरगर की धनघटा (सुरक्षित) से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉक्टरों ने सफल राजनीतिक पारी खेली

गोरखपुर शहर के कई ऐसे डॉक्टर रहे हैं, जिन्होंने राजनीति में अपनी अच्छी पहचान बनाते हुए विधानसभा तक का सफर तय किया है। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, डॉ. पीके राय, डॉ. वाईडी सिंह, डॉ. मो. अयूब शामिल हैं। डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर शहर सीट से चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं। जबकि, डॉ. पीके राय कुशीनगर के सेवरही विधानसभा सीट से दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, डॉ. अयूब खलीलाबाद से विधायक रह चुके हैं।

गोरखपुर शहर से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरहीता करीम भी चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं, लेकिन उन्हें विधायक और मेयर पद पर जीत हासिल नहीं हुई है। सिद्धार्थनगर में 2019 के लोकसभा चुनाव में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, कांग्रेस से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed