फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many covid positive found in Basti UP

बस्ती में मिले 29 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 140

Sat, 18 Jul 2020 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Many covid positive found in Basti UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 29 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में संख्या 518 पहुंच गई है।
विज्ञापन


कैली में भर्ती तीन मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 361 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 17 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 140 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पूरे देश में जिस किट से जांच पर लगी है रोक, यहां उसी एंटी बॉडी किट से कर दिया कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। जिले में कोरोना के लिए अब तक 18849 नमूना एकत्रित कर बीआरडी मेडिकल कालेज को जांच के लिए भेजा चुका है। इसमें से 17613 की रिपोर्ट आ चुकी है। 17082 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 518 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अभी भी 1236 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed