{"_id":"5f1d24898ebc3e9ed3112c47","slug":"many-covid-patients-find-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 28 और कोरोना संक्रमित, संख्या 500 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 28 और कोरोना संक्रमित, संख्या 500 के पार
Sun, 26 Jul 2020 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुशीनगर जिले के दो पुलिसकर्मी और एक स्वास्थ्यकर्मी सहित 28 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 508 हो गई है। अब तक नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 343 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
मेहंदीगंज क्षेत्र के बरवा महादेवा में सोमवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आए 19 लोगों का सैंपल जांच के लिए गया था। शनिवार रात आई रिपोर्ट में युवक की मां, बहन, भाभी और भतीजा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि संक्रमित मरीजों के घर को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए रास्ते को सील कराया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जा रही है।
विज्ञापन