बस्ती में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 143
- एक्टिव केस हुए 99, अब तक दो की हो चुकी है मौत, 42 हुए निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। एक को कैली हॉस्पिटल जबकि दो अन्य को रुधौली स्थित लेवल-वन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। तीन मरीज गैर प्रांत से आए हैं।
पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 143 हो गई है। इनमें से 42 निगेटिव हो चुके हैं। दो पॉजिटिव मरीजों की मौत पहले ही हो चुकी है। मौजूदा समय में एक्टिव केस 99 है। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में क्वारंटीन तीन लोगों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
ये लोग 16 से 18 मई के बीच मुंबई से यहां आए हैं। इनमें से दो को पचवस स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। एक शख्स गांव के बाहर झोपड़ी में क्वारंटीन था। एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन तीन नए पॉजिटिव केस की पुष्टि करते हुए बताया कि मुंबई से ये लोग आए हैं। इनमें से एक को ओपेक चिकित्सालय कैली तो दो अन्य को रुधौली लेवल-वन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
घर भेज दिया गया संदिग्ध मरीज
स्वास्थ्य विभाग की गलती से मुंडेरवा स्थित लेवल-व अस्पताल में भर्ती एक संदिग्ध मरीज को घर भेज दिया गया। हुआ ये 26 मई को 15 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई। इसकी सूचना जिला प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग ने दी। इसके बाद निगेटिव हुए लोगों को घर भेजकर होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए, मगर इस सूची में एक शख्स की रिपोर्ट संदिग्ध बताई गई थी, उसे भी डॉक्टरों की टीम ने घर जाने की अनुमति दे दी।
हालांकि मंगलवार की सुबह टीम संबंधित शख्स को उसके गांव से वापस ले आई। नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन ने बताया कि ऐसी गलती मानवीय भूल है। संबंधित शख्स थर्मल स्क्रीनिंग में स्वस्थ पाया गया। हालांकि घर भेजने पर भी 14 दिन घर से अलग रहने के निर्देश दिए गए थे। जानकारी के बाद टीम उसे वापस लाकर मुंडेरवा में भर्ती करा दिया।