{"_id":"5efee7368ebc3e42ae3d3dcc","slug":"many-covid-19-positive-found-in-siddharthnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 269","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 269
Fri, 03 Jul 2020 01:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 269 हो गई है। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. सीमा राय ने दी है।
विज्ञापन
संक्रमितों में बांसी तहसील क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। अन्य मरीज खेसरहा, शोहरतगढ़, डुमरियागंज और नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के हैं। इनमें से दो मरीजों को बस्ती स्थित एल 2 फैसिलिटी सेंटर में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
जबकि सात लोगों का इलाज एमसीएच विंग जिला अस्पताल में किया जा रहा है। शुक्रवार को एक मरीज डिस्चार्ज किया गया।