फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: Many corona positive got in Gorakhpur Basti Mandal UP

गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना मरीजों की संख्या 300 पार, एक दिन में मिले 40 नए पॉजिटिव

Thu, 21 May 2020 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 May 2020 08:24 PM IST
सार

  • दोनों मंडलों में तेजी से बढ़ा आंकड़ा, अब तक 314 मरीज मिले
  • बस्ती में 16, सिद्धार्थनगर में 11, महराजगंज में 8 और देवरिया में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
Coronavirus in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: Many corona positive got in Gorakhpur Basti Mandal UP
कोरोना वायरस।

विस्तार

बस्ती और गोरखपुर मंडल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को ही चार जिलों में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज बस्ती से सामने आए। गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा अब 314 हो चुका है। इस सप्ताह कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन

 
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की बीआरडी मेडिकल कॉलेज इकाई की ओर से गुरुवार को अलग-अलग जिलों की रिपोर्ट जिलाधिकारियों को भेजी है। इसके मुताबिक बस्ती में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर संक्रमित 9 से 15 मई के बीच ट्रक या फिर बसों के जरिए मुंबई, पुणे और गुजरात से लौटे हैं। सबको अलग-अलग जगह क्वारंटीन कराया गया था। बस्ती में अब 120 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में प्रवासियों की संख्या अधिक

इसी तरह सिद्धार्थनगर में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सब प्रवासी हैं। ज्यादातर मुंबई से लौटे हैं। सिद्धार्थनगर में अब कोरोना के 60 मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह गोरखपुर मंडल के महराजगंज में 8 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसकी पुष्टि स्वास्थ्य महकमे ने कर दी है। जो संक्रमित पाए गए हैं, वे सब प्रवासी हैं। अलग-अलग राज्य व उनके शहरों से लौटे हैं। महराजगंज में अब तक कोरोना संक्रमण के 31 मामले सामने आ चुके हैं। देवरिया में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सब मुंबई, सूरत और पुणे से लौटे हैं। अब तक देवरिया में 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed