{"_id":"5f09decb8ebc3e6373140cdc","slug":"many-corona-positive-got-in-gorakhpur-basti-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक दिन में मिले 191 संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक दिन में मिले 191 संक्रमित, एक की मौत
Sun, 12 Jul 2020 08:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:34 AM IST
सार
- राहत : दोनों मंडलों में सिद्धार्थनगर अकेला ऐसा जिला जहां शनिवार को एक भी पॉजिटिव नहीं मिला
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में शनिवार को 191 कोरोना पॉजिटिव मिले। एक संक्रमित की मौत हो गई। छह जुलाई को गोरखपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल दो व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा देवरिया रुद्रपुर के नायब तहसीलदार, सलेमपुर सीएचसी के एक डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट, डीपीआरओ कार्यालय के दो बाबू व रुद्रपुर कोतवाली के दो सिपाही संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जबकि गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी, एक कालेज के प्रबंधक भी संक्त्रस्मितों में शामिल हैं। पुलिस लाइंस में 13 पॉजिटिव मिले। सिद्धार्थनगर दोनों मंडलों में अकेला ऐसा जिला है, जहां राहत रही और शनिवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
शनिवार को गोरखपुर के लोगों की जांच रिपोर्ट में एक कालेज के प्रबंधक और एक सीनियर साइंटिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। उक्त दोनों लोग छह जुलाई को मुख्यमंत्री के शहर मेें हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद थे। प्रशासन अब इन कार्यक्रमों की वीडियो और फोटो देख रहा है कि संक्रमित व्यक्ति सीएम के कितने करीब थे, फिर मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव
उधर सहजनवां की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर भी जांच में पॉजिटिव मिले हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। दोनों मंडलों में अब तक 56 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। गोरखपुर में शहर के 60 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं।
इसे भी पढ़ें... सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल दो शख्स मिले कोरोना संक्रमित, प्रशासन में हड़कंप
कुशीनगर के सेवरही के एक कोरोना मरीज की गोरखपुर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इसके अलावा गोरखपुर में 84, देवरिया में 27, संतकबीरनगर में 25, महराजगंज में 16, बस्ती में 15 और कुशीनगर में 24 लोग पॉजिटिव मिले। महराजगंज में संक्रमित मिलने वालों में एक सिपाही और दो स्वास्थ्य कर्मी भी हैं।
इसे भी पढ़ें... गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव, पुलिस लाइंस में मिले एक साथ 10 मरीज
इसे भी पढ़ें... सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल दो शख्स मिले कोरोना संक्रमित, प्रशासन में हड़कंप
कुशीनगर के सेवरही के एक कोरोना मरीज की गोरखपुर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इसके अलावा गोरखपुर में 84, देवरिया में 27, संतकबीरनगर में 25, महराजगंज में 16, बस्ती में 15 और कुशीनगर में 24 लोग पॉजिटिव मिले। महराजगंज में संक्रमित मिलने वालों में एक सिपाही और दो स्वास्थ्य कर्मी भी हैं।
इसे भी पढ़ें... गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव, पुलिस लाइंस में मिले एक साथ 10 मरीज