फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona infected got in Kushinagar

कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 19 संक्रमित, 61 ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 22 Jul 2020 07:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Many corona infected got in Kushinagar
कोरोना वायरस।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार को भी कोरोना के 19 नए मरीज मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है जिनमें से 127 एक्टिव केस हैं। इसके चलते 132 मुहल्ले कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


पडरौना, सेवरही व कप्तागनंज कस्बे में दो सप्ताह का लॉकडाउन है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत की बात यह है कि बुधवार को 61 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 303 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं और केवल सात लोगों की ही मौत हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 241 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 222 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में कसया सीएचसी की एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है, जिसके चलते सीएचसी को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पडरौना नगर के नौका टोला में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ के अनुसार अब तक 12747 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिनमें से 11354 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। कुल संक्रमित 437 लोगों में से अब तक 303 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 127 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बुधवार को 290 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया तथा अभी 956 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed