फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   manrega gorakhpur

15 से मनरेगा में एक लाख से ज्यादा परिवारों को रोजगार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
manrega gorakhpur
15 से मनरेगा में एक लाख से ज्यादा परिवारों को रोजगार गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून से गोरखपुर जिले में एक लाख से ज्यादा मनरेगा परिवारों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल जिले में 84 से 85 हजार मानव दिवस प्रतिदिन सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को डीएम समेत कई अन्य अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रोजगार उपलब्धता की प्रगति जांच रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों और डीएम से कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) के माध्यम से मानव दिवस सृजित किए जाने के लक्ष्य को पूरा करें। इसके लिए डीएम, मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की निरन्तर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि विभागीय कन्वर्जेन्स के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन हो सकेगा। मनरेगा के लिए अधिक कार्य स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। वीडियो कांफ्रेसिंग में लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, लघु सिंचाई, उद्यान, मत्स्य, पशुधन, रेशम, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, बेसिक, माध्यमिक व प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कमजोर वर्गों, अन्त्योदय कार्ड धारकों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजन को भी मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। सीडीओ हर्षिता माथुर ने बताया कि फिलहाल जिले में 84 से 85 हजार मानव दिवस प्रतिदिन सृजित किए जा रहे हैं। समय से भुगतान भी कराया जा रहा है। सीएम के निर्देशानुसार 15 से एक लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed