फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder case CBI interrogates JN Singh and Akshay Mishra in jail

मनीष हत्याकांड: जेल में सीबीआई ने जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा से की पूछताछ, मोबाइल से मिल सकता है अहम सबूत

Sat, 04 Dec 2021 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 02:31 PM IST
सार

गुड़गांव से आए मनीष के दोस्त हरबीर सिंह और प्रदीप सिंह के मोबाइल फोन में भी घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत सीबीआई को मिले हैं। ऐसे में सीबीआई ने प्रदीप सिंह का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Manish murder case CBI interrogates JN Singh and Akshay Mishra in jail
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को जेल जाकर मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह व चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई जेल में बंद चार अन्य पुलिसवालों के बयान गुरुवार को ही ले चुकी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ही पुलिस वालों से सीबीआई ने क्रास सवाल कर उनका बयान दर्ज किया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 11:15 बजे सीबीआई के चार अधिकारी एएसपी संजय शर्मा के नेतृत्व में जेल पहुंचे और वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में जेएन सिंह व अक्षय मिश्रा को बारी-बारी बुलाया गया। सीबीआई के सामने पहले अक्षय मिश्रा पेश हुए और उसके बाद जेएन सिंह आए। करीब 1:30 बजे तक उनसे सीबीआई ने मनीष की मौत से जुड़े पहलुओं पर कई तरह के सवाल पूछे। टीम ने दोनों आरोपियों से पहले घटना विवरण पूछा और इसके बाद सवाल पूछे।
विज्ञापन


सीबीआई के सामने पहले दोनों पुलिस वाले खुद को बेकसूर बताते रहे। पूर्व दिए गए बयान को ही दोहराते रहे। बाद में सीबीआई के अधिकारी एनेक्सी भवन लौटे और वहां से एएसपी संजय शर्मा सहित तीन सदस्य सड़क मार्ग से लखनऊ लौट गए। अब सिर्फ विवेचक विवेक श्रीवास्तव ही गोरखपुर में ठहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने एनेक्सी भवन का सेफ हाउस अभी अपने कब्जे में ही रखा है। जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज अभी यहीं हैं वहीं कुछ दस्तावेज और रजिस्टर लेकर टीम लौट गई है। गुरुवार को सीबीआई ने जेल जाकर अन्य चार पुलिस वालों के बयान दर्ज किए थे।

सीबीआई ने ले लिया प्रदीप का मोबाइल

गुड़गांव से आए मनीष के दोस्त हरबीर सिंह और प्रदीप सिंह के मोबाइल फोन में भी घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत सीबीआई को मिले हैं। ऐसे में सीबीआई ने प्रदीप सिंह का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। केस की चार्जशीट के वक्त आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है प्रदीप के मोबाइल में फोटो और वीडियो मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed