फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   manish gupta gorakhpur Case transferred from Gorakhpur to Lucknow CBI court

मनीष हत्याकांड: गोरखपुर से लखनऊ सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर हुआ केस, आरोपी पुलिस वालों की हुई पेशी

Mon, 10 Jan 2022 10:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jan 2022 10:48 PM IST
सार

मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपियों की पेशी अब लखनऊ सीबीआई कोर्ट में होगी। गोरखपुर कोर्ट से मामला लखनऊ सीबीआई कोर्ट को ट्रांसफर हो गया। अब पुलिस वालों की अगली पेशी 13 जनवरी को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में होगी। 

विज्ञापन
manish gupta gorakhpur Case transferred from Gorakhpur to Lucknow CBI court
मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी बनाए गए पुलिस वालों की सोमवार शाम गोरखपुर के सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी के बाद अगली तारीख 13 जनवरी दी गई है। सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


इसी के साथ गोरखपुर कोर्ट से मामला लखनऊ सीबीआई कोर्ट को ट्रांसफर हो गया। अब पुलिस वालों की अगली पेशी 13 जनवरी को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में होगी। जानकारी के मुताबिक, कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या में आरोपी बनाए गए इंस्पेक्टर जेएन सिंह सहित छह पुलिस वालों के खिलाफ सीबीआई ने सात जनवरी को ही लखनऊ सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले छह जनवरी को आरोपियों की गोरखपुर कोर्ट में पेशी हुई थी और कोर्ट ने अगली तारीख 10 जनवरी निर्धारित की थी। 10 जनवरी से पहले सीबीआई ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार को सीबीआई की तरफ से गोरखपुर कोर्ट में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी के दौरान यह बताया गया कि इस मामले में अब चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गोरखपुर कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को मामला ट्रांसफर कर दिया। उधर, सीबीआई कोर्ट से 13 जनवरी की अगली तारीख दी गई है। अब इस तारीख पर सीबीआई यहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराती है या फिर लखनऊ सेंट्रल जेल ले जाती है, इसकी सूचना अभी जेल प्रशासन को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed