{"_id":"66cce0bacc8d7a12610717f4","slug":"manbadh-stabbed-the-auto-driver-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-665021-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मनबढ़ ने ऑटो चालक को चाकू मारा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मनबढ़ ने ऑटो चालक को चाकू मारा, केस दर्ज
विज्ञापन
- पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज।
डाढ़ाडीह गांव में शनिवार रात एक मनबढ़ ने ऑटो चालक को चाकू मार दिया। ऑटो चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डाढ़ाडीह गांव निवासी राजू तिवारी की सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 24 अगस्त की शाम को वह ऑटो लेकर घर पहुंचा तभी गांव का ही एक युवक नीतीश वर्मा वहां आ गया और गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू कंधे के नीचे लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन उसे अस्पताल ले गए। सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीपीगंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।