{"_id":"63b4fdad221e3f15dd7d83a8","slug":"manager-accused-of-molestation-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी का आरोपी प्रबंधक दबोचा गया, जनता दरबार में सीएम योगी से हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी का आरोपी प्रबंधक दबोचा गया, जनता दरबार में सीएम योगी से हुई थी शिकायत
Wed, 04 Jan 2023 09:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:46 AM IST
सार
शिक्षिका ने रविवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर सीएम योगी से मुलाकात की थी। आरोप लगाया था कि आरोपी प्रबंधक को गगहा पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एसएसपी गौरव ग्रोवर को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम से शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी प्रबंधक नंदकिशोर, देवरिया जिले के रुद्रपुर के कोलकेशव गांव का मूल निवासी है। जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर को स्कूल में काम करने वाली शिक्षिका से प्रबंधक नंदकिशोर यादव ने छेड़खानी की थी। पीड़ित शिक्षिका ने गगहा थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि 30 दिसंबर को प्रार्थना के बाद सभी बच्चे जब अपने-अपने कमरे में चले गए तो प्रबंधक ने शिक्षिका को ऑफिस में बुलाया। फिर बातचीत के दौरान शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने लगा। शिक्षिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो प्रबंधक विद्यालय से फरार हो गया। शिक्षिका की तहरीर के आधार पर गगहा पुलिस प्रबंधक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
जनता दरबार में मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
शिक्षिका ने रविवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर सीएम योगी से मुलाकात की थी। आरोप लगाया था कि आरोपी प्रबंधक को गगहा पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एसएसपी गौरव ग्रोवर को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया था। हालांकि, थाना प्रभारी गगहा संदीप कुमार सिंह ने शिक्षिका द्वारा पुलिस पर प्रबंधक को बचाने के आरोप को निराधार बताया।