फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed in Road accident in Kushinagar UP

कुशीनगर: मोपेड सवार को ठोकर मारने के बाद दुकान में घुसा ट्रैक्टर, एक की मौत

Wed, 27 May 2020 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 04:37 PM IST
सार

  • पिपरा कनक चौराहे पर सुबह करीब नौ बजे हुई घटना
  • पटहेरवा की तरफ जा रहे कटेया निवासी सुबाष की ठोकर लगने से हो गई मौत

विज्ञापन
Man killed in Road accident in Kushinagar UP
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक चौराहे पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मोपेड सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मोपेड में ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर सड़क के किनारे एक दुकान में घुस गया। संयोग अच्छा था कि दुकान बंद होने के चलते कोई अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरवा निवासी सुबाष मिश्र (55)  मोपेड से रिश्तेदार के घर फाजिलनगर जा रहे थे। पिपरा कनक चौराहे पर पटहेरवा-बसडीला मार्ग की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने मोपेड में ठोकर मार दिया, जिससे सुभाष बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ठोकर मारने के बाद एक दुकान में घुस गया। चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग घायल सुभाष को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर ले गए। घटना के ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। एसओ पटहेरवा मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घायल सुभाष की रास्ते में ही मौत हो गई। फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed