{"_id":"62a4730ccea2fe0dc45625c9","slug":"man-killed-by-gun-shot-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Deoria: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Deoria: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, युवक की हत्या
Sat, 11 Jun 2022 04:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:19 PM IST
सार
भाटपार रानी के सीओ पंचम लाल यादव और एसओ बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए बिहार के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग में जुट गए लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे। सीओ ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है, प्रथम दृष्टया रुपये के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के खामपार थाना के ग्राम नेटुआ वीर चौराहे पर शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बिहार की तरफ फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
खामपार थाना क्षेत्र के ताता यार बुजुर्ग निवासी बैरिस्टर यादव (35) करीब 11 बजे नेटुआ वीर चौराहे पर निर्माणाधीन मकान के पास खड़े थे। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पैर में एक गोली मार दिया इसके बाद एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे वह तड़पते हुए सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। इसके बाद मौजूद लोग सदमे में आ गए और बदमाश बिहार की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
भाटपार रानी के सीओ पंचम लाल यादव और एसओ बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए बिहार के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग में जुट गए लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे। सीओ ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है, प्रथम दृष्टया रुपये के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है, इससे पहले भी मृतक और एक व्यक्ति से विवाद हो चुका है।