{"_id":"6044ba861b203d363c232092","slug":"man-injured-after-attack-on-knife-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पूर्व प्रधान के पति का चाकू से गला रेता, गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पूर्व प्रधान के पति का चाकू से गला रेता, गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर
Sun, 07 Mar 2021 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:05 PM IST
सार
- मदनचक गांव में शौचालय के पास लहूलुहान पड़े मिले
- गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर, परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक के पूर्व प्रधान के पति राजकुमार यादव संदिग्ध हालत में रविवार की सुबह शौचालय के पास लहूलुहान हाल में पड़े मिले। गले पर चाकू का गहरा जख्म होने से वह अचेत थे।
विज्ञापन
घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख डाक्टर ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सीओ ने घटनास्थल की जांच की और उनकी पत्नी देवांती देवी से पूछताछ की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम मदनचक के राजकुमार यादव (55) की पत्नी देवांती देवी वर्ष 2005 में ग्राम प्रधान चुनी गई थीं। राजकुमार यादव के पिता स्वर्गीय शारदा यादव पहले ही अपने दो पुत्रों विजय यादव और रामनारायण यादव को अपनी पैतृक संपत्ति बैनामा कर चुके हैं। राजकुमार का अपने भाइयों से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह राजकुमार लहूलुहान होकर अपने घर से लगभग 40 मीटर दूर एक भाई के हिस्से में बने शौचालय के बाहर गिरे थे। शौचालय की ओर गई घर की महिलाओं ने राजकुमार को देखकर शोर मचाया।
मौके पर पहुंचे सीओ पंचम लाल ने निर्माणाधीन मकान के गड्ढे से एक चाकू बरामद किया। बाद में राजकुमार की पत्नी देवंती देवी से एकांत में पूछताछ की। सीओ पंचम लाल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है।