फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man dies after being hit by train

Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रॉसिंग से करीब सौ मीटर उत्तर, मानीराम रेलवे स्टेशन की ओर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी सूरज सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहुआ, चेहरा गोल, कद औसत था। वह कत्थई रंग की हाॅफ टी-शर्ट और फुल पैंट पहने हुए था। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए थे, जबकि सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed