फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man died in road accident in deoria

ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में एक की मौत, न्यायिक अधिकारी की भाभी समेत छह घायल

Wed, 05 Feb 2020 06:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: विजय जैन Updated Wed, 05 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
man died in road accident in deoria
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला
स्कार्पियो और ट्रक के टक्कर में एक की जान चली चली गई। बरेली जिले में तैनात न्यायिक अधिकारी की भाभी समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल पिता-पुत्र का लार सीएचसी पर ही उपचार कराया गया। पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया।  
विज्ञापन


बिहार के सिवान के पुरानी किला बनिया टोली निवासी शिवकुमारी देवी 65 की बेटी अन्नू की मंगलवार को गोरखपुर में शादी थी। शादी समारोह के बाद बुधवार को शिवकुमारी के अलावा बेटी शोभा देवी 45पत्नी ज्ञान प्रकाश निवासी खलीलाबाद, संतकबीरनगर, रिश्तेदार दीपा 50 पत्नी संजय शाह निवासी विराटनगर नेपाल, भतीजे विपीन 35, उसके बेटे धन्नू 10 और मोतीहारी जिले के महराजगंज के रहने वाले अनिल 55 एक स्कार्पियो से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


किराए का स्कार्पियो उनके  मोहल्ले का रहने वाला शमीम चला रहा था। दोपहर में वे लार के चोरडीहा के पास पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित होकर सामने से धीमी गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा टकराया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लार एसओ विनय कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। लोगों के सहयोग से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया। सभी को लार सीएचसी पर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने विपीन और उसके बेटे धन्नू को छोड़कर सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने मोतिहारी के मराजगंज निवासी अनिल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शोभा, दीपा और चालक शमीम का उपचार चल रहा है। शिवकुमारी को भी चोट लगी है। उन्हें भी यहीं भर्ती कराया गया है। सभी के परिवारवालों को पुलिस ने सूचना दे दी है। लार एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो ने ट्रक में टक्कर मार दिया। इसमें एक की मौत हो गई। चालक समेत छह लोग घायल हैं। ट्रक चालक तो फरार हो गया, लेकिन खलासी को पकड़ लिया गया है।

देवरिया में भी न्यायिक अधिकारी रहे हैं इंद्रप्रकाश
देवरिया। खलीलाबाद के रहने वाले इंद्रप्रकाश न्यायिक अधिकारी और शोभा देवी के देवर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली जिले में एडीजे पद पर है। उन्होंने यहां के अपने परिचितों को जानकारी दी तो कई लोग पहुंच गए।

खून से लथपथ सभी को एसओ ने उठाया
देवरिया। घायलों और मृत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लार एसओ विनय कुमार सिंह सभी को एंबुलेंस से उतारने और इमरजेंसी में बेड तक पहुंचाने में लगे रहे। मृतक अनिल को भी उन्होंने खुद ही टेंपो से उतारकर स्ट्रेचर पर रखा। उनके साथ आए पुलिसकर्मी सहयोग में लगे रहे। अन्य लोग केवल मूकदर्शक बने वीडियो बना रहे थे।


चालक के नशे में होने से हुआ हादसा
देवरिया। बिहार में शराब बंदी है। सिवान के पुरानी किला बनिया टोली निवासी शमीम चालक है। मंगलवार को वह स्कार्पियो रिजर्व कर गोरखपुर गया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने शराब पी ली थी। नशे की हालत में वह गाड़ी चलाते हुए जा रहा था और अनियंत्रित होकर लार थानाक्षेत्र के चोरडीहा के पास ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed