{"_id":"6030c2fc467649221524c14b","slug":"man-died-in-road-accident-during-saving-animal-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ईंट भट्ठे से घर वापस जा रहे मालिक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ईंट भट्ठे से घर वापस जा रहे मालिक की सड़क हादसे में मौत
Sat, 20 Feb 2021 01:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले के परशुरामपुर के पैकोलिया थाना क्षेत्र के लालपुर पंडित निवासी भट्ठा मालिक गणेश प्रसाद मिश्र (35) पुत्र राधेश्याम मिश्र की परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर बाजार में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की रात उस समय हुई जब गणेश मिश्र महाखरपुर स्थित अपने ईंट भट्ठे से वापस घर जा रहे थे। वेदीपुर बाजार में सामने से एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड को बचाने के चक्कर मे बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन