{"_id":"613c57e68ebc3ec6342ee038","slug":"man-died-in-road-accident-by-unknown-vehicle-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 11 Sep 2021 12:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:47 PM IST
सार
विदेश भेजने वाले एक कार्यालय में काम करता था मृतक। लौटते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, तरकुलवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी छोटे लाल उर्फ रामप्रवेश (28) देवरिया में विदेश भेजने वाले एक कार्यालय में काम करते थे। शुक्रवार की रात काम करके करीब 11.30 बजे घर वापस आ रहे थे। अभी वह सोनहुला रामनगर के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर गए। आस पास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर आए।
वहां पंहुचे लोगों ने देखा कि एक युवक अचेतावस्था में पड़ा है। जब उसे हिलाने का प्रयास किया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। मौत खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता देवी, बेटी अंकिता, आंसू व बेटा सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में इसकी जानकारी होते ही सभी शोक में डूब गए।