फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man died in road accident at kushinagar

कुशीनगर: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में युवक की दबकर मौत

Sun, 10 May 2020 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Man died in road accident at kushinagar
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थाना क्षेत्र के गांव बभनौली के अजय नगर टोले के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप गुमटी में टकराकर पलट गया। इस दौरान पिकअप पर बैठा युवक इसके नीचे दब गया जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को भी थाने भेजा गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कसया- सेवरही मार्ग पर गांव में बनने वाले शौचालय की टंकी पर रखने वाला सिमेंट का बना ढक्कन लेकर एक पिकअप जा रही थी। इस दौरान बभनौली के टोला अजय नगर के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर एक गुमटी में टक्कर मारकर पलट गई।
विज्ञापन


इस घटना में पिकअप पर बैठा पटहेरवा थाने के गांव डूमरभार का रहने वाला 18 वर्षीय मजदूर मुलायम कुशवाहा दब गया। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते मजदूर की मौत हो चुकी थी। वहीं गुमटी के पास बैठे मुन्ना यादव को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंच सेवरही एसओ राशिद खान, एसआई मृत्युंजय सिंह, विमलेश गुप्ता आदि ने लोगो को शांत कराते हुए भीड़ को हटवाया और जेसीबी की मदद से पिकअप को सीधा कराया। गाड़ी के नीचे दबे मुलायम को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पिकअप को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed