{"_id":"5fd492509412e40c6d5236a3","slug":"man-died-in-road-accident-at-deoria-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में आया था शख्स, सड़क हादसे में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में आया था शख्स, सड़क हादसे में हो गई मौत
Sat, 12 Dec 2020 03:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव के नगीना कन्नौजिया (50) रामपुर कारखाना थानक्षेत्र के कोटवां बावन मोर्चा गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आये थे। शनिवार की सुबह अन्य लोगों के साथ वहां से वह अपने घर वापस जाने के लिए निकले।
नगीना हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेंपो में बैठे। फिर वह बाद में जाने की बात कहकर टेंपो से नीचे उतर गए। गैस एजेंसी के सामने सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आस- पास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बावत चौकी इंचार्ज राममोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नगीना कन्नौजिया की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में आए थे।