{"_id":"5e78e82c8ebc3e6fe9098f1d","slug":"man-did-not-give-entry-to-his-son-who-returned-from-mumbai-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: बाप ने मुंबई से लौटे युवक को घर में घुसने से रोका, जांच के बाद दिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर: बाप ने मुंबई से लौटे युवक को घर में घुसने से रोका, जांच के बाद दिया प्रवेश
Tue, 24 Mar 2020 07:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
महराजगंज के धानी क्षेत्र के कानापार गांव में एक युवक सोमवार को मुंबई से लौटा तो उसके पिता ने घर में घुसने से मना कर दिया। युवक ने अनुरोध किया लेकिन पिता ने दो टूक शब्दों में यह कह दिया कि सबसे पहले अस्पताल जाओ जांच कराओ, इसके बाद ही घर में प्रवेश करने को मिलेगाl
जिले में कोरोना वायरस से बचने के लिए हर कोई हर संभव कोशिश कर रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सभी नियम का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।
यही वजह है कि बेटे को भी घर में घुसने से कानापार पर गांव के एक व्यक्ति ने मना कर दिया। पिता ने जब घर में घुसने नहीं दिया तो युवक सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचा।
विज्ञापन
जहां से प्राथमिक जांच करने के बाद उसे जिला अस्पताल जाने को कहा गया। इसके बाद युवक परिजनों के साथ सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल गया। जहां जांच के बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके बाद घरवाले उसे घर ले गएl

Trending Videos
युवक के पिता ने कहा कि इन दिनों थोड़ी सी भी चूक मुसीबत में डाल सकती है l इस वजह से बेटे को जांच कराने के बाद ही घर में प्रवेश करने की अनुमति दी गईl सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत हैl