फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man did not give entry to his son who returned from Mumbai in Maharajganj

कोरोना का डर: बाप ने मुंबई से लौटे युवक को घर में घुसने से रोका, जांच के बाद दिया प्रवेश

Tue, 24 Mar 2020 07:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Mar 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
man did not give entry to his son who returned from Mumbai in Maharajganj
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
महराजगंज के धानी क्षेत्र के कानापार गांव में एक युवक सोमवार को मुंबई से लौटा तो उसके पिता ने घर में घुसने से मना कर दिया। युवक ने अनुरोध किया लेकिन पिता ने दो टूक शब्दों में यह कह दिया कि सबसे पहले अस्पताल जाओ जांच कराओ, इसके बाद ही घर में प्रवेश करने को मिलेगाl
विज्ञापन

 
जिले में कोरोना वायरस से बचने के लिए हर कोई हर संभव कोशिश कर रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सभी नियम का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यही वजह है कि बेटे को भी घर में घुसने से कानापार पर गांव के एक व्यक्ति ने मना कर दिया। पिता ने जब घर में घुसने नहीं दिया तो युवक सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से प्राथमिक जांच करने के बाद उसे जिला अस्पताल जाने को कहा गया। इसके बाद युवक परिजनों के साथ सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल गया। जहां जांच के बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके बाद घरवाले उसे घर ले गएl 

युवक के पिता ने कहा कि इन दिनों थोड़ी सी भी चूक मुसीबत में डाल सकती है l इस वजह से बेटे को जांच कराने के बाद ही घर में प्रवेश करने की अनुमति दी गईl  सभी लोगों को कोरोना  से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत हैl
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed