फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   man dead due to electric shot in basti

नशे में धुत युवक नेटवर्क के लिए चढ़ गया खंभे पर, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

Tue, 04 Feb 2020 08:14 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, विक्रमजोत (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, विक्रमजोत (बस्ती)। Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
man dead due to electric shot in basti
नशे में धुत मजदूर के मोबाइल में नेटवर्क नहीं था। जिसे लेने के लिए हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया। तारों के नजदीक पहुंचते ही करंट की चपेट से तेज आवाज में खेत में जा गिरा। लोग दौड़े तो मृत मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन


घटना छावनी थाने के औरंगाबाद गांव की है। गांव के लोगों के मुताबिक सोमवार रात करीब नौ बजे बुद्धिराम (45) पुत्र राम निहाल नशे की हालत में गांव के पास पहुंचा। हमेशा की तरह बिजली पोल पर चढ़ने लगा। नशे में ही चिल्लाता रहा कि उसकी मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है अभी लेकर आता हूं। मौके पर उपस्थित कई अन्य ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की मगर नहीं माना।
विज्ञापन


1.32 लाख हाइटेशन पोल पर 20 फिट तक चढ़ गया। तभी करंट की जद में आने से तेज आवाज के साथ खेत में झुलस कर गिरा। लोग दौड़े तो गेहूं खेत में मृत मिला। बुद्धिराम की पत्नी ललिता ने बताया कि एक दिन पहले वह घर से गायब थे। उनकी तलाश जारी थी। इतने में गाव के लोगों ने इसकी सूचना दी कि उसका जला शव गांव के सिवान में पड़ा है। बताया कि मौत करंट से झुलसने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले छावनी के थानाध्यक्ष हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed