{"_id":"61b215ac6ff2bd22af09f899","slug":"man-dead-body-found-on-railway-track-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दिल्ली के लिए निकले युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला, परिजन जता रहे हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दिल्ली के लिए निकले युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
Thu, 09 Dec 2021 08:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
पुलिस कर्मियों ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो एक डायरी मिली जिस पर लिखे मोबाइल नंबर से घरवालों से बात हुई। परिजनों का कहना है कि उमेश दिल्ली जा रहा था, लेकिन उसके पास ट्रेन का टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
घर से दिल्ली जाने के लिए निकले चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिहोरवा निवासी 35 वर्षीय उमेश सिंह का शव बृहस्पतिवार को सीहापार हाल्ट के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उमेश रोजगार की तलाश में बुधवार देर शाम घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला। उसके दो साथी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने भी गए थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे पुलिस ने घर वालों को टेलीफोन कर शव सीहापार हाल्ट के पास मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस कर्मियों ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो एक डायरी मिली जिस पर लिखे मोबाइल नंबर से घरवालों से बात हुई। परिजनों का कहना है कि उमेश दिल्ली जा रहा था, लेकिन उसके पास ट्रेन का टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन