फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man commits suicide after dispute with wife in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: युवक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी से चल रहा था विवाद

Mon, 06 Sep 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लमुईया गांव का मामला, मुंबई से ससुराल पहुंचा था, पत्नी से विवाद के बाद घर लौट आया था।

विज्ञापन
Man commits suicide after dispute with wife in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लमुईया गांव के पास आम के बाग में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ससुराल से लौटा था। परिजनों ने आशंका जताई कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के लमुईया गांव निवासी अजीत (22) मुंबई में रहता था। परिजनों के मुताबिक, चार सितंबर को वह मुंबई से अपनी ससुराल बलरामपुर जनपद के विजय नगर गांव निवासी भीखी भारती के घर गया। उसकी पत्नी मायके में थी। उसी दिन शाम को थोड़े समय के लिए वह घर पहुंचा। उसके बाद फिर वापस ससुराल चला गया।
विज्ञापन


रविवार को कुछ लोगों से जानकारी मिली कि वह नशे की हालत में बलरामपुर जनपद के रतनपुर गांव के चौराहे पर पड़ा है। परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसको घर ले आए। रात में वह घर से निकल गया। सुबह अजीत का शव बाग में मिला। सोमवार सुबह गांव महिलाओं ने शव को फंदे से लटका हुआ देखा तो गांव में जानकारी दी। फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंजार्च बिस्कोहर राजेश शुक्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता बड़कन भारती ने पुलिस को बताया कि अजीत की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह नशा भी करता था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि युवक मुंबई से सीधे अपनी ससुराल आया था। ससुराल में विदाई के लिए कुछ विवाद हुआ था।

उन्होंने आशंका जताई कि उसी के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed