फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man caught on CCTV stealing in shop at gorakhpur

लग्जरी कार से घूम रहे थे चोर, मौका मिलते ही उड़ा ले गए दो लाख की सिगरेट, CCTV में कैद हुई घटना

Tue, 03 Mar 2020 06:04 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Man caught on CCTV stealing in shop at gorakhpur
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।

राजघाट इलाके के साहबगंज किराना मंडी स्थित थोक पान मसाले की दुकान का शटर तोड़ कर चोरी हो गई। दुकान मालिक विष्णु मोदनवाल के अनुसार दुकान से दो लाख के सिगरेट चोरी हुए हैं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाहर खड़ा है और दो युवक अंदर घुसकर पहले कैश बाक्स तलाशते हैं और फिर सामान समेटते नजर आ रहे हैं। दुकान मालिक ने बताया कि चोर स्विफ्ट कार से आए थे। अब पुलिस फुटेज और कार के नंबर के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


साहबगंज निवासी विष्णु मोदनवाल ने दो महीने पहले किराना मंडी में सिगरेट और पान मसाले की थोक दुकान खोली थी। सोमवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह छह बजे मंडी स्थित बगल की दुकान पर चीनी लेकर एक गाड़ी आई। उन लोगों ने देखा की पान मसाले की दुकान का शटर टूटा था। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार ने विष्णु मोदनवाल को फोन कर सूचना दी, फिर विष्णु ने पुलिस को सूचना दी। विष्णु ने बताया कि वे रात में कैश लेकर घर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि प्रहरी का असर नहीं
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम रात्रि प्रहरी बनी हुई है। जो रात के समय में गश्त करती है और संदिग्ध लोगों की जांच करती है।  बावजूद इसके शहर के प्रमुख मंडी में शटर तोड़ कर चोरी होने से रात्रि प्रहरी पर सवाल उठने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि रात्रि प्रहरी बेअसर लग रहे हैं। चोरों के खौफ से व्यापारियों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed