{"_id":"60faacdb8ebc3e582577b36a","slug":"man-body-found-hanging-from-noose-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फंदे से लटका मिला राजगीर का शव, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: फंदे से लटका मिला राजगीर का शव, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका
Fri, 23 Jul 2021 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:21 PM IST
सार
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के नंदापुरपुरवा निवासी दीपक बभनान के लोहियानगर वार्ड में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह पेशे से राजगीर था और कस्बे में ही मकान बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र के बभनान नगर पंचायत में शुक्रवार की सुबह वार्ड नंबर तीन लोहियानगर के एक कमरे में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला। हाथ और पैर में चोट के निशान मिलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के नंदापुरपुरवा निवासी दीपक बभनान के लोहियानगर वार्ड में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह पेशे से राजगीर था और कस्बे में ही मकान बनाने का काम करता था। शुक्रवार को मकान बनाने के लिए उसे ढूंढते हुए कस्बे का ही एक युवक जब उसके कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। बार-बार आवाज देने के बाद जब वह बाहर नहीं आया तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई।
विज्ञापन
बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छत से होते हुए आंगन के रास्ते मकान में दाखिल हुई तो एक कमरे में दीपक का शव रोशनदान से लुंगी के सहारे लटक रहा था। शव को उतार कर इसकी सूचना उसके घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंची दीपक की मां गायत्री व भाई प्रदीप ने शिनाख्त की। भाई ने आरोप लगाया कि दीपक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि दीपक के पैर की अंगुली, घुटनों व गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।