फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mamchand walked on foot from Jaipur to meet CM Yogi

ऐसी दीवानगी: सीएम योगी से मिलने जयपुर से पैदल चले आए मामचंद, बोले- जीवन को देना है एक अलग मोड़

Thu, 17 Mar 2022 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 04:59 PM IST
सार

मामचंद आनंद पेशे से वाहन चालक हैं। वह तीन बच्चों के पिता हैं और अब गृहस्थ से संन्यासी जीवन में आकर अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को समझना चाहते हैं।

विज्ञापन
Mamchand walked on foot from Jaipur to meet CM Yogi
सीएम योगी से मिलने पहुंचे मामचंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले सिर्फ प्रदेश ही नहीं वरन देश के अन्य राज्यों में भी हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर के प्रति दीवानगी का आलम यह कि राजस्थान के जयपुर से मामचंद आनंद पैदल ही उनसे मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। मामचंद नाथपंथ और योगी आदित्यनाथ से बेहद प्रभावित हैं और पंथ में शामिल हो अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए योगी का मार्गदर्शन चाहते हैं।

विज्ञापन


जयपुर के रहने वाले मामचंद आनंद पेशे से वाहन चालक हैं। वह तीन बच्चों के पिता हैं और अब गृहस्थ से संन्यासी जीवन में आकर अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को समझना चाहते हैं। उनका कहना है कि शिव अवतारी गुरु गोरक्षनाथ द्वारा प्रवर्तित नाथपंथ उन्हें खासा प्रभावित करता है।
विज्ञापन


कारण, इस पंथ का ध्येय लोक कल्याण है और वर्तमान में गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में भी पंथ के ध्येय को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया वह जयपुर से पैदल इसलिए चल पड़े कि वह अपने नए साधना पथ के प्रति समर्पण दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामचंद को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके जीवन में नई दिशा दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed