{"_id":"6504bbe9823001e6af099ca4","slug":"maharashtra-won-the-title-by-defeating-karnataka-21-3-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-306759-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 21-3 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 21-3 से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहे सीआईएससीई अंदर 17 बालिका वर्ग राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता
सीआईएससीई अंडर-17 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन
प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही बिहार/झारखंड की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैयद मोदी स्टेडियम में आयोजित सीआईएससीई अंडर-17 बालिका वर्ग राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 21-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इससे पहले महाराष्ट्र ने यूपी/उत्तराखंड को 11-0 से हराकर विजय प्राप्त की। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने बिहार/झारखंड को 5-4 से हराकर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश/तेलंगाना को 18-0 से हराकर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए बिहार/झारखंड और आंध्र प्रदेश/तेलंगाना के बीच मैच खेला गया। इसमें बिहार/झारखंड ने 7-5 के अंतर से आंध्र प्रदेश तेलंगाना को हराकर मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स ऑफिस इंडियन रेसलिंग नेशनल कोच चंद्र विजय सिंह ने महाराष्ट्र की टीम को जीत की बधाई दी। प्रिंसिपल कोआर्डिनेटर (पश्चिम बंगाल) रंजन मित्तर, फुरकान अहमद खान और सीआईएससीई यूपी/उत्तराखंड के ज्वाइंट रीजनल कोऑर्डिनेटर व सेंट ज्यूड्स स्कूल मोहद्दीपुर के प्रिंसिपल डेविड सिरील ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया।