फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mafia gun shot contractor in Gorakhpur

Gorakhpur News: खनन पर खून खराबा, माफिया ने ठेकेदार को गोली मारी

Thu, 20 Apr 2023 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Apr 2023 03:39 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिन आरोपियों का नाम सामने आया है, उनके खनन के मामले में आपराधिक इतिहास भी है। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
mafia gun shot contractor in Gorakhpur
गोरखपुर में गोली से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर स्थित एक चाय की दुकान पर बुधवार रात बहस के बाद खनन माफिया की ओर से मिट्टी के ठेकेदार कृष्ण मोहन यादव (30) को गोली मार दी गई। शुरुआती जांच में रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी थाने के पुराने बदमाश बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरगदवां गांव निवासी धर्मराज यादव का बेटा कृष्ण मोहन यादव मिट्टी का ठेका लेता है। उसके कई डंफर चलते हैं। बुधवार की रात वह मोहरीपुर स्थित एक चाय की दुकान पर मौजूद था। दुकान पर पहले से मौजूद खनन के ही काम से जुड़े शक्ति चौहान से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, झुलसकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद शक्ति चौहान चौहान घर चला गया। कुछ देर बाद वहां कुछ और बदमाश आ गए। उनकी कृष्ण मोहन यादव के साथ हाथापाई हुई। इसी बीच एक बदमाश ने कृष्ण मोहन पर गोली चला दी। कृष्ण मोहन को एक गोली कमर और एक गोली हाथ में लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई।

इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने दो संदिग्धों को उठा लिया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिन आरोपियों का नाम सामने आया है, उनके खनन के मामले में आपराधिक इतिहास भी है। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




 

रुपये के लेनदेन के विवाद में चिलुआताल में मारी गई गोली

चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर स्थित एक चाय की दुकान पर बुधवार रात बहस के बाद खनन माफिया की ओर से मिट्टी के ठेकेदार कृष्ण मोहन यादव (30) को गोली मार दी गई। शुरुआती जांच में रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी थाने के पुराने बदमाश बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

जानकारी के मुताबिक, बरगदवां गांव निवासी धर्मराज यादव का बेटा कृष्ण मोहन यादव मिट्टी का ठेका लेता है। उसके कई डंफर चलते हैं। बुधवार की रात वह मोहरीपुर स्थित एक चाय की दुकान पर मौजूद था। दुकान पर पहले से मौजूद खनन के ही काम से जुड़े शक्ति चौहान से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद शक्ति चौहान चौहान घर चला गया। कुछ देर बाद वहां कुछ और बदमाश आ गए। उनकी कृष्ण मोहन यादव के साथ हाथापाई हुई। इसी बीच एक बदमाश ने कृष्ण मोहन पर गोली चला दी। कृष्ण मोहन को एक गोली कमर और एक गोली हाथ में लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया और अफरातफरी मच गई।

इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने दो संदिग्धों को उठा लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिन आरोपियों का नाम सामने आया है, उनके खनन के मामले में आपराधिक इतिहास भी है। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed