फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mafia and former MLC Ramu health deteriorated referred to Lucknow

देवरिया: माफिया व पूर्व एमएलसी रामू की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Wed, 23 Jun 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 03:27 PM IST
सार

डॉक्टरों ने आला अफसरों को भेजी रिपोर्ट, बेहतर इलाज की जरूरत बताई

विज्ञापन
Mafia and former MLC Ramu health deteriorated referred to Lucknow
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के टॉप 33 माफिया में चिह्नित पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। माफिया को एंबुलेंस से लखनऊ रवाना किया गया।

विज्ञापन


पूर्व एमएलसी रामू को 12 जून को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। जबकि उनके तीन साथियों को जनपद के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। दो दिन बाद ही जेल में पूर्व एमएलसी की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने उनके इलाज और मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भेजा। जांच के दौरान पूर्व एमएलसी में पोस्ट कोविड-19 सिंड्रोम के लक्षण मिलने पर उनको जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर दिया गया। करीब एक सप्ताह के इलाज के दौरान रामू की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दस बजे उनके सीने में दर्द होने लगा। ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। पहले से ही यूरिनल संक्रमण से वह परेशान था। डॉक्टरों ने पांच दिनों की रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी। साथ ही उसे पीजीआई या केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया।


रामू का लखनऊ जेल में हो सकता है ट्रांसफर  
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को पीजीआई भेजने के साथ ही उनको देवरिया जेल से लखनऊ जेल ट्रांसफर करने की भी योजना तैयार कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बार-बार उनको जिला जेल से लखनऊ ले जाना संभव नहीं है। अफसर उनको लखनऊ जेल ट्रांसफर करने पर मंथन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed