{"_id":"64492e65e51bf47ceb0321c6","slug":"madrasa-board-exam-will-be-under-surveillance-of-cctv-camera-gorakhpur-news-c-7-1-141779-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा
Thu, 27 Apr 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
- 17 से 24 मई तक पांच केंद्रों पर 2010 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) व आलिम, कामिल व फाजिल (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 से 24 मई तक चलेंगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक पहली पाली और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षाएं होंगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि जिले के पांच मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें से तीन केंद्र शहर क्षेत्र में, जबकि दो ग्रामीण क्षेत्र के मदरसे हैं। करीब 2010 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी मदरसों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को परीक्षा की समय सारिणी भेज दी गई है। इसके अलावा मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर भी समय सारिणी उपलब्ध है। इंटरनेट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे परीक्षा की वेबकास्टिंग हो सके।
ये हैं परीक्षा केंद्र
1. मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार
2. मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ
3. मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर
4. मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाजार
5. मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज