{"_id":"69712931dbb27732e109c267","slug":"machines-will-tell-how-overloaded-a-moving-freight-train-is-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1205525-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चलती मालगाड़ी कितनी ओवरलोड..बता देंगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चलती मालगाड़ी कितनी ओवरलोड..बता देंगी मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नकहा के पास ट्रैक पर लगी गोरखपुर की पहली तौल मशीन
- ओवरलोड होने पर रेलवे लगा सकेगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अब चलती मालगाड़ी कितनी ओवरलोड है यह झट से पकड़ में आएगा। नकहा स्टेशन के पास रेल लाइन पर इन-मोशन वे-ब्रिज मशीन लगा दी गई है। इसके लिए मालगाड़ी को रुकने की जरूरत नहीं होगी। इससे ओवरलोडिंग होने पर रेलवे जुर्माना लगा सकेगी। बुधवार से इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र में यह सुविधा नहीं थी। इन-मोशन वे-ब्रिज यह सबसे आधुनिक तकनीक है। इसमें चलती हुई मालगाड़ी के वैगन (डिब्बों) का वजन किया जाता है। यह 15 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक की गति पर भी सटीक वजन बता सकती है। स्टेटिक वे-ब्रिज इसमें ट्रेन को रोककर (खड़ी स्थिति में) वैगन को तौला जाता है। स्वचालित डेटा यह सिस्टम माल के वजन को सीधे ''''''''फ्रेट ऑपरेशंस इंफॉर्मेशन सिस्टम'''''''' से जोड़ता है, ताकि लोडिंग के समय ही वजन का सटीक पता चल सके। जब मालगाड़ी इन वे-ब्रिज के ऊपर से गुजरती है, तो ट्रैक में लगे इलेक्ट्रॉनिक लोड सेल वैगन का वजन मापकर कंप्यूटर सिस्टम को भेज देते हैं। सिस्टम पर भेजे गए डॉटा के हिसाब से कार्रवाई की जा सकेगी।