{"_id":"65c162edfdb6355b7105476c","slug":"lucky-people-won-lottery-got-plots-flats-and-residential-property-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-457115-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाग्यशाली लोगों की लगी लॉटरी, मिले भूखंड, फ्लैट और आवासीय संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाग्यशाली लोगों की लगी लॉटरी, मिले भूखंड, फ्लैट और आवासीय संपत्ति
Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष की मौजूदगी में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से सभागार में निकाली गई लॉटरी
310 आवासीय संपत्तियों, भूखंड और फ्लैट हुए आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने विभिन्न आवासीय योजनाओं में निरस्तीकरण से रिक्त एवं खोराबार टाउनशिप आवासीय योजना के अंतर्गत रिक्त आवासीय संपत्तियों का सोमवार को लाॅटरी के माध्यम से आवंटन हुआ। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन एवं मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, अधिशासी अभियंता किशन सिंह की मौजूदगी में सोमवार को 310 आवासीय संपत्तियों, भूखंड एवं फ्लैट के लिए ड्रा निकाला गया।
सोमवार को राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के एमआईजी श्रेणी के दो भूखण्ड, एलआईजी श्रेणी के 11 भूखंड, राप्तीनगर विस्तार एवं वैशाली आवासीय योजना के ईडब्लूएस श्रेणी के 24 भूखंड, लोहिया इन्क्लेव फेज-प्रथम, वसुन्धरा इन्क्लेव फेज-द्वितीय, खोराबार टाउनशिप आवासीय योजना के एमआईजी 3 बीएचके श्रेणी के 92 फ्लैट, पत्रकारपुरम विस्तार व खोराबार टाउनशिप आवासीय योजना के 2 बीएचके श्रेणी के 86 फ्लैट, खोराबार टाउनशिप आवासीय योजना के एलआईजी 1 बीएचके श्रेणी के 92 फ्लैट एवं लोहिया इन्क्लेव फेज-द्वितीय आवासीय योजना के 1 बीएचके टाइप-1 श्रेणी के तीन फ्लैट के लिए लाटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
इस लाटरी से 78,98,38,600 रुपये की आवासीय संपत्तियों का निस्तारण हुआ। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि लाटरी का परिणाम प्राधिकरण की वेवसाइट www.gdagkp.in पर अपलोड है। सफल अभ्यर्थियों को यथाशीघ्र प्रदेशन पत्र निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
इन व्यवसायिक संपत्तियों की हुई ई-नीलामी
प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं रिक्त व्यवसायिक सम्पत्तियों की ई-नीलामी सोमवार को की गई। जीडीए कार्पोरेट पार्क योजना के कार्यालय भूखण्ड क्षेत्रफल 1146.16 वर्ग मीटर मुन्ना शाह के पक्ष में, कार्यालय भूखण्ड संख्या 11ए क्षेत्रफल 661.49 वर्ग मीटर यूनियन बैंक के पक्ष में एवं कार्यालय भूखण्ड संख्या-21ए क्षेत्रफल 221.27 वर्ग मीटर मंजूषा वर्मा के पक्ष में नीलाम हुआ। सर्वाधिक 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ई-नीलामी पूरी हुई। कुल 20,58,23,585 रुपये की व्यावसायिक संपत्तियों का निस्तारण किया गया।