फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LPG cylinder burst fierce fire broke out in house

गोरखपुर: रसोई गैस सिलेंडर फटा, मकान में लगी भयंकर आग

Wed, 03 Nov 2021 08:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Nov 2021 08:42 PM IST
सार

कोतवाली इलाके में गोलघर काली मंदिर के पीछे पप्पू सिंह की मकान है। मकान की दूसरी मंजिल पर कई किराएदार रहते हैं। दिवाली के चलते किराएदार घर चले गए हैं।

विज्ञापन
LPG cylinder burst fierce fire broke out in house
घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के अति व्यस्त गोलघर इलाके में स्थित काली मंदिर के पीछे की एक मकान में बुधवार की देर शाम आग लग गई। घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग और विकराल हो गई। अग्निशमन की चार टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके में गोलघर काली मंदिर के पीछे पप्पू सिंह की मकान है। मकान की दूसरी मंजिल पर कई किराएदार रहते हैं। दिवाली के चलते किराएदार घर चले गए हैं। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे किराएदारों के कमरे से धुआं निकलता देख बगल के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


लोग अभी आग बुझाने का कुछ प्रबंध कर पाते, तब तक रसोई गैस सिलेंडर फटने का तेज धमाका हुआ। इसके साथ ही आग की लपटें भड़क गईं। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने व सिलेंडर फटने के चलते अफरा-तफरी मच गई। डॉयल 112 व कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने बगल की छत पर चढ़कर पानी की बौछार मारकर आग को काबू करने का प्रयास किया। दमकल की चार गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया था। आग बुझने पर अगल-बगल के लोगों ने राहत की सांस ली।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed