{"_id":"66d0f783f489461fd9086f77","slug":"lovers-mother-who-instigated-girl-to-commit-suicide-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-668181-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली प्रेमी की मां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली प्रेमी की मां गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रेमी के घर रह रही युवती ने 21 जुलाई को की थी खुदकुशी
गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर प्रेमी को पहले ही भिजवा दिया था जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। जंगल डुमरी नंबर दो में प्रेमी के घर रह रही प्रेमिका की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी प्रेमी की मां को गुलरिहा पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के रामनगर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। इससे पूर्व घटना के दूसरे दिन ही प्रेमी गोलू चौहान को पुलिस जेल भिजवा चुकी है।
क्षेत्र की एक युवती का जंगल डुमरी नंबर दो के टोला खजुरहिया निवासी गोलू चौहान के साथ लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध था। दो माह पहले वह प्रेमी के घर चली गई और वहीं रहने लगी। गोलू के घरवालों को उसका साथ रहना पसंद नहीं था। विवाद होने पर ग्रामीणों की मौजूदगी में गोलू ने लिखित सहमति पत्र देकर अपनी जिम्मेदारी पर युवती को अपने घर रख लिया था। कुछ दिन बाद 21 जुलाई को गोलू के घर पर फंदे से लटक कर युवती ने खुदकुशी कर ली। युवती की मां ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि गोलू व उसके घरवाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसलिए उसने जान दे दी।