फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lover threatens ATM and withdraws money in Doria

प्रेमी ने धमका कर प्रेमिका का लिया एटीएम, निकाल लिए 50 हजार रुपये

Wed, 24 Jun 2020 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Lover threatens ATM and withdraws money in Doria
atm - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने धमकाकर प्रेमिका से एटीएम ले लिया। उसने एटीएम से 50 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित युवती ने अपनी मां संग बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव की रहने वाली एक युवती का मोबाइल नंबर कहीं से तरकुलवा इलाके के एक गांव का युवक पा गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकी बढ़ गई। प्रेमी युवती से मिलने के लिए उसके गांव चला जाता था।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि युवक मुझसे रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं होने की बात पर धमकी देने लगा। युवती के पिता पुणे में काम करते हैं। उन्होंने खाता खोलकर एटीएम घर पर रख दिया है कि परिवारवालों को कोई दिक्कत न हो। डरी हुई युवती ने पिता का एटीएम युवक को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से उसने कहा था कि काम भर के लिए रुपये निकाल लेगा और फिर एटीएम वापस कर देगा। उसने 50 हजार रुपये से अधिक निकाल लिए हैं। जानकारी होने पर युवती की मां भी उससे एटीएम मांगने लगी, लेकिन उसने देने की बजाय धमकी दिया।


बुधवार को युवती अपनी मांग के साथ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। मामले की जांच साइबर सेल को मिली है। साइबर सेल प्रभारी मुकेश मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed