फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lover killed girlfriend and her uncle by stabbing in kapilvastu

जानलेवा इश्क: घर वालों ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया, प्रेमी ने प्रेमिका और उसके चाचा की चाकू गोदकर की हत्या

Thu, 01 Jun 2023 08:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपिलवस्तु
संवाद न्यूज एजेंसी, कपिलवस्तु Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 08:11 PM IST
सार

एसपी प्रेम बस्नेत ने बताया कि अभियुक्त को तत्काल गिरप्तार कर लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Lover killed girlfriend and her uncle by stabbing in kapilvastu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेपाल कपिलवस्तु जिले के बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर छह मटियारिया में एक प्रेमी ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने की बात का दिल पर ले लिया। आक्रोशित होकर प्रेमिका के घर जा पहुंचा और प्रेमिका व उसके चाचा पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सीमा से सटे नेपाल कपिलवस्तु जिले के बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर छह मटियारिया निवासी बम बहादुर थारू (70) अपनी भतीजी अंजनी (18) के साथ घर पर ही थे कि अचानक गुरुवार को सुबह बजे जिला रुपनदेही कंचन गाऊ पालिका दो निवासी मोहन थारू (22) उनके घर पर पहुंचा और चाचा भतीजी पर चाकू से लगातार वार करना शुरू कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को जीतपुर एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बम बहादुर की मौत हो गई। अंजनी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहन शादी का प्रस्ताव लेकर गया था। जिसे ठुकरा दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी प्रेम बस्नेत ने बताया कि अभियुक्त को तत्काल गिरप्तार कर लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। शादी के प्रस्ताव को ठुकराने के वजह से प्रेमी ने इतनी बड़ी कदम उठाने की हिम्मत जुटाई और दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed