फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   love marriage of Pradhan and girl after living in live-in at basti

छह साल बाद गांव लौटे पिता को घर में नहीं मिली बेटी, ग्रामीणों ने बताई सच्चाई तो उड़ गए होश

Sat, 26 Dec 2020 03:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, मुंडेरवा (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुंडेरवा (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
love marriage of Pradhan and girl after living in live-in at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंडेरवा क्षेत्र में एक युवती के साथ लिव इन में रह रहे प्रधान की मंदिर में शादी कराई गई। युवती के पिता मुंबई में रहते हैं। वहां से गांव आने पर जब बेटी घर में नहीं मिली तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर प्रधान पर युवती को भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय हुई तो दोनों खुद थाने पहुंच गए। प्रधान और युवती ने कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं और शादी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बरहुवां निवासी चन्द्रभान की पत्नी का छह साल पहले निधन हो गया था। उनके तीन संतान दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी बेटी की शादी पत्नी की मौत से पहले ही हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने बेटे को ननिहाल भेज दिया और बेटी को अकेली घर पर छोड़कर मुंबई चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच उनकी बेटी गांव के प्रधान मुहम्मद वकील के साथ बस्ती में लिव इन में रहने लगी। चन्द्रभान मुंबई से गांव लौटे तो बेटी को घर में नहीं पाकर तलाश शुरू की। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर उन्होंने मोहम्मद वकील के खिलाफ 15 दिसंबर को मुंडेरवा थाने में बेटी को भगाने की नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सक्रियता दिखाई तो प्रधान और युवती खुद मुंडेरवा थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राय, मुंडेरवा नगर सत्यप्रकाश जायसवाल, बेचूलाल, संयोजक सतेंद्र सिह,नारायण सिह, नन्हें चौधरी थाने पहुंचे और मुंडेरवा स्थित काली मंदिर में दोनों की शादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed