{"_id":"65a5aaffc65abed09b013e34","slug":"lohri-is-here-punjabi-community-danced-on-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-434911-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लो आ गई लोहड़ी वे पर झूमा पंजाबी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लो आ गई लोहड़ी वे पर झूमा पंजाबी समाज
Tue, 16 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
0 पंजाबी समाज की ओर से आयोजित हुआ लोहड़ी फेस्टिवल कार्यक्रम
- गीत-संगीत के बीच पंजाबी समाज के लोगों ने की जमकर मस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दी पंजाबी की ओर से सोमवार को पार्क रोड स्थित एक होटल में लोहड़ी फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पंजाबी समाज के लोगों ने जमकर खुशी मनाई।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष दीपक कक्कर ने लोहड़ी की अग्नि जलाकर की। कहा कि लोहड़ी का दिन मिलजुल कर खुशियां मनाने का दिन है। इस पर्व का आयोजन हम समाज को जोड़ने के लिए करते हैं और इसमें सफल भी हुए हैं। इस दौरान लोहड़ी की विशेष परंपरा के रूप में मूंगफली, पॉपकॉर्न, गुड़, रेवड़ी, चना, ड्राई फ्रूट आदि सामग्री को प्रसाद के रूप में पहले लोहड़ी की अग्नि को समर्पित किया गया, इसके बाद प्रसाद को लोगों में वितरित किया गया।
इसके बाद जो मौज-मस्ती का दौर शुरू हुआ तो वह देर रात तक चलता रहा। लोग लोहड़ी और फिल्मी गीतों पर जमकर झूमें। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें खासतौर पर महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जगदीश आनंद, सुभाष बेरी, नवीन भल्ला, सुरेंद्र सूरी, महेश आनंद, अनुराग मदान, रोहित जेहान, साेनू स्याल सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कई दिनों तक मनाते हैं लोहड़ी की खुशियां
लोहड़ी पंजाबी समाज का एक प्रमुख पर्व है। चाहे कोई भी धर्म हो किसी भी प्रमुख पर्व की तैयारियां सप्ताह भर पहले से शुरू हो जाती है। पंजाबी समाज लोहड़ी की खुशियों को एक दिन तक सीमित न करके कई दिनों तक इस पर्व की खुशियां मनाते हैं।
जगनैन सिंह नीटू, सदस्य उप्र पंजाबी अकादमी
गुरुद्वारे में हम लोग लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को ही मनाते हैं। इस पर्व को मकर संक्रांति से भी जोड़ा गया है, इससे यह पर्व मकर संक्रांति तक भी मनाया जाता है। पंजाबी समाज में खासतौर पर युवा त्योहारों को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में युवा इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।
सरदार जसपाल सिंह, अध्यक्ष गुरुद्वारा जटाशंकर कमेटी