{"_id":"5f1f351d8ebc3e9ff52cb974","slug":"lockdown-in-gorakhpur-kotwali-rajghat-tiwaripur-and-gorakhnath-gorakhpur-city-news-gkp359733321","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर व गोरखनाथ में आज से फिर लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर व गोरखनाथ में आज से फिर लॉकडाउन
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह पांच बजे से चार अगस्त की सुबह पांच बजे तक फिर से लॉकडाउन रहेगा। शहर के अन्य क्षेत्रों की तुलना में इन थाना क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक मिलने पर जिला प्रशासन को फिर से लॉकडाउन करने का निर्णय लेना पड़ा।
इससे पहले 13 से 20 जुलाई की सुबह तक के लिए कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था जबकि शाहपुर के साथ गोरखनाथ थानाक्षेत्र में 21 से 27 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा था। एक दिन के ही अंतराल में गोरखनाथ थाना क्षेत्र में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि शहर में करीब 180 हॉट स्पॉट क्षेत्र हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हॉट स्पॉट हैं। इन थाना क्षेत्रों में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बार-बार समझाने के बाद भी इन इलाकों की दुकानों, बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही। यहां तक की हॉट स्पॉट वाले इलाकों में भी लोग चोरी-चुपके दुकानें खोल रहे थे। ऐसे में यहां के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए इन इलाकों को लॉकडाउन करना जरूरी हो गया था। लॉकडाउन के दौरान शासकीय कार्यालय और बैंक के अलावा अस्पताल और दवा की दुकानें ही इन इलाकों में खुल सकेंगी। दफ्तरों, बैंक और दवा की दुकानों के कर्मचारियों की आईडी ही उनका पास होगा।
विज्ञापन
शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर होगी निगरानी
इन चारों थाना क्षेत्रों में 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। किसी ने भी निर्देशों की अनदेखी कर बाहर निकलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि जब तक इन इलाकों में लॉकडाउन रहेगा, नमूनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया जाएगा। बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की प्राथमिकता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन वाले इलाकों में सब्जी, दूध आदि की आपूर्ति कंटनेमेंट एरिया के प्रभारी की अनुमति के बाद हो सकेगी। सब्जी और दुग्ध विक्रेताओं को ग्लब्स, मॉस्क आदि का इस्तेमाल अनिवार्य रुप से करना होगा।
साहबगंज समेत सभी बड़े बाजार इन्हीं थाना क्षेत्रों में
कपड़े, किताब, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल और किराना जैसी दुकानों से जुड़े तकरीबन सभी प्रमुख क्षेत्र व बाजार साहबगंज, रेती, माया बाजार, गीता प्रेस, सराफा बाजार, घंटाघर, शाहमारूफ, नखास, अलीनगर, बक्शीपुर, बैंक रोड आदि राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थाना क्षेत्र में ही आते हैं। ऐसे में 4 अगस्त तक बंदी से तमाम लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रोस्टर खत्म, आज से सभी दुकानें रोजाना खुल सकेंगी
गोरखपुर। एक तरफ चार थाना क्षेत्रों में फिर से लॉकडाउन लगने की सूचना से व्यापारी मायूस हैं तो वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों के व्यापारियों के लिए राहत भरी सूचना है। मंगलवार से जिला प्रशासन ने रोस्टर खत्म करने का निर्णय किया है। यानी अब सभी तरह की दुकानें व प्रतिष्ठान रोजाना खुल सकेंगी। अलबत्ता शासन के निर्देश के मुताबिक शनिवार व रविवार को बंदी रहेगी।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहां लॉकडाउन होगा। ऐसे में अब रोस्टर की जरूरत नहीं रह गई है। रोस्टर का मकसद ही था कि बाजारों, दुकानों पर भीड़ कम लगे। ऐसे में जब दो से चार थाना क्षेत्र में लॉकडाउन रह रहा है तो भीड़ अपने आप कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कंटेनमेंट जोन में पूर्व की ही तरह सख्ती बरकरार रहेगी। वहां किसी भी तरह की दुकानें-प्रतिष्ठान नहीं खुल सकेंगी। बता दें कि करीब तीन महीने से दवा को छोड़कर रोस्टर के मुताबिक ही दुकानें और प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। ऐसे में व्यापारी समाज, व्यापार में घाटा बताकर लगातार रोस्टर खत्म करने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन के इस निर्णय से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजघाट, तिवारीपुर, कोतवारी और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में फिर से लॉकडाउन का निर्णय किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में 28 जुलाई से चार अगस्त की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यालय, बैंक, अस्पताल और दवा की दुकानें छोड़कर बाकी सभी दुकान-प्रतिष्ठान और कार्यालय बंद रहेंगे। कोई भी बिना इमरजेंसी के घर से बाहर निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अब रोस्टर भी खत्म कर दिया गया है। अब सभी दुकानें रोजाना खुल सकेंगी। कंटेनमेंट जोन में कोई दुकान-प्रतिष्ठान नहीं खुल सकेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को शासन के निर्देश के मुताबिक बाजार/दुकानें बंद रहेंगी।
- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
समय में बदलाव नहीं, शाम सात से सुबह सात बजे तक रहेगा प्रतिबंध
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि दुकानों के खुलने का रोस्टर खत्म किया गया है मगर समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मसलन दुकानें अब भी सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक ही खोली जा सकेंगी। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि रेस्त्रां व होटल शनिवार व रविवार छोड़कर बाकी हर दिन सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक पैकिंग व डिलीवरी कर सकेंगे। बैठाकर खिलाने की मनाही है। इसी तरह दवा, कोरियर, पार्सल के होम डिलीवरी रोजाना की जा सकेगी। वहीं मछली, मीट, अंडा, दूध, सब्जी और फल की भी (होम डिलीवरी) प्रतिदिन की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि मॉस्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी दुकानदारों के लिए समेत ग्राहकों के लिए भी जरूरी है।