फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loan up to Rs 20 lakh can be availed from Railway Cooperative Bank

Gorakhpur News: रेलवे कोऑपरेटिव बैंक से मिल सकेगा 20 लाख तक का लोन

Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Loan up to Rs 20 lakh can be availed from Railway Cooperative Bank
बैंक की 102वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में 26.27 लाख रुपये मुनाफे की बात बताई गई
विज्ञापन

रेलवे प्रेक्षागृह में बैंक के सभापति अरविंद कुमार चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक




अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे कोऑपरेटिव बैंक गोरखपुर की 102वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक (एजीएम) रेलवे प्रेक्षागृह में बैंक के सभापति अरविंद कुमार चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की गई। बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में शुद्ध मुनाफा 26.27 लाख रुपये का है। बैंक अब अपने खातेदारों को 20 लाख रुपये तक का ऋण दे सकेगा। इसके अलावा ब्याज दर में भी कमी आएगी।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन सदन में पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित वार्षिक बजट को विचार–विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैंक के अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद ने बताया कि वर्तमान में ऋण को बीमाकृत कर दिया गया है। साथ ही अंशधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए अब ऋण लेते समय ऋण राशि के सापेक्ष शेयर के मद में जमा होने वाली 10 प्रतिशत राशि घटा कर पांच प्रतिशत कर दी गई है। पहले बैंक का सदस्य बनने के 90 दिन बाद रेल कर्मचारियों को ऋण की सुविधा दी जा रही थी। अब समय सीमा की बाध्यता नहीं है। बैंक अभी तक अपने अंशधारकों को 10 लाख तक ऋण दे सकता था। इसमें बदलाव कर इसे 20 लाख रुपये तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केएल गुप्ता समेत कई लोग सम्मानित
बैठक में मौजूद एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता, रेल अधिकारी बीके सिंह, चेयरमैन रेलवे भर्ती सेल राजेश कुमार गुप्ता, रविंद्र मेहरा, डॉ. दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र, विनीत मिश्रा के अलावा बैंक के 25 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चेयरमैन अवाॅर्ड से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed